औरैया, मई 9 -- औरैया, संवाददाता। जनपद न्यायालय औरैया में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण किया गया। एक ही दिन में कुल 22,071 वादों का निपटारा कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। लोक अदालत के जरिए लोगों को वर्षों पुराने विवादों से राहत मिली, वहीं करोड़ों रुपये की वसूली और मुआवजा भी वितरित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के नेतृत्व में जनपद न्यायालय औरैया, बाह्य न्यायालय बिधूना समेत विभिन्न राजस्व न्यायालयों और विभागों में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में कुल 22,071 म...