रामगढ़, मई 9 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत मे 7950 मामलों का निष्पादनआयोजन का विवरण झालसा के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में कुल 15677 मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारा किया गया। साथ ही 11 करोड़ 55 लाख 73 हजार 439 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो. तौफिकुल हसन के मार्गदर्शन में किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1855 मामलेमामलों का निपटारा लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, विद्युत अधिनियम से जुड़े मामले, भूमि अधिग्रहण विवाद, आपराधिक अपील, बैंक और बीमा विवाद, चेक बाउंस, मोटर वाहन दावा सहित विभिन...