बलरामपुर, अगस्त 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिंग एवं ऋण संबंधी लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देश पर सचिव यशपाल वर्मा ने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों व प्रतिनिधियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक समेत विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत में निस्तारण योग्य ऋण वसूली, बैंक ऋण व अन्य बैंकिंग संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर च...