बांका, मई 10 -- बांका, निज संवाददाता। व्यवहार न्यायालय बांका ने एक बार फिर राष्ट्रीय लोक अदालत के निष्पादन आंकड़ों में पूरे बिहार में लगातार तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,969 मामलों का निष्पादन, 7.15 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि पर हुआ समझौता ।उपलब्धि पर बधाई इस उपलब्धि पर बांका जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों, डीएलएसए पदाधिकारियों तथा न्यायालय कर्मियों को बधाई दी है। प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने बताया कि बिहार लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (बालसा) के सचिव द्वारा डीएलएसए, बांका की सचिव सपना रानी को फोन कर इस सफलता के लिए बधाई दी गई।उत्कृष्ट निष्पादन आंकड़े साथ ही लोक अदालत के उत्कृष्ट निष्पादन आंक...