बेगुसराय, सितम्बर 9 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच हजार से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऋषिकांत की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई।

प्रेस वार्ता की जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि वर्ष 2026 की यह तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। इसमें न्यायालय में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्वरित निष्पादन किया जाएगा। एक सितंबर से ही प्री-लिटिगेशन एवं प्री-सिटिंग के माध्यम से मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू है।

विशेष बेंच का कार्य एडीआर भवन में ई-चालान, बैंक ऋण, विद्युत, नापतौल, चे...