बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- बाराबंकी। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। लोक अदालत में मुख्य अतिथि के तौर पर न्यायमूर्ति मनीष कुमार प्रशासनिक न्यायमूर्ति बाराबंकी का आगमन हुआ। उनके द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 198406 मामलों का निस्तारण करते हुए 38 करोड़ रुपये प्रतिकर के रूप में जमा हुए। मनीष कुमार प्रशासनिक न्यायमूर्ति बाराबंकी ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए कहा कि संवाद, संवेदनशीलता और सहमति ही लोक अदालत की आत्मा है। राकेश कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने कहा कि राजस्व, बैंकों, विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट बाराबंकी के समस्त न्यायालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.