बरेली, मार्च 15 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में सुलह समझौता के आधार पर एक लाख 95 हजार 735 केसों का निपटारा हुआ। इस दौरान 19 करोड़ चार लाख 52 हजार 969 राशि के केस निस्तारित हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने सरस्वती एवं गणेश प्रतिमा के समझा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। नोडल अफसर अपर जिला जज उमाशंकर कहार ने बताया कि एक्सीडेंट क्लेम के 175, सेशन कोर्ट के 1081, दीवानी के 564, फौजदारी के 45619 केस निस्तारित किए गए। पारिवारिक अदालतों ने सुलह समझौता कर 226 जोड़ों को मिलाया। प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश मोहम्मद अशरफ अंसारी, न्यायाधीश संजय कुमार सिंह, जज छाया नैन और जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने केसों का निपटारा कराया। इसके आलवा बैंक, वाणिज्यिक न्यायालय, संभागीय परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, कैनाल, उपभोक्ता फोरम, श्रम विभाग, ब...