बलरामपुर, दिसम्बर 14 -- बलरामपुर संवाददाता नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के विभिन्न न्यायालयों की ओर से 6904 वाद पंजीकृत किए गए । जिनमें से 6318 वादों का निस्तारण किया गया। सभी मामलों को मिलाकर तीन लाख नौ हजार सात सौ दस रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। इसके अलावा एम.ए.सी.टी. न्यायालय ने एक करोड़ पचास लाख अठहत्तर हजार एक सौ उनसठ रुपये की प्रतिकर धनराशि का भुगतान कराया । न्यायालय ने 1,69,25,220 की धनराशि के वसूली के आदेश पारित किए ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सभी न्यायालयों के अलावा अन्य विभागों की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव अतुल कुमार नायक ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी,राजस्व उत्तराधिकार प्रमाणपत्र, मोटर दुर्घटना दावा प्रतितोष, वैवाहिक व...