फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से सभी बैंक प्रबंधकों, प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें बैंक ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन एवं लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए चर्चा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि बैंक प्रबंधक अपने-अपने बैंक से संबंधित समझौता योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए पक्षकारों को समय से नोटिस प्रेषित कराएं एवं उनसे प्रभावी संपर्क स्थापित कर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- लोक अदालत ...