मुंगेर, अगस्त 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शनिवार को एडीआर भवन, मुंगेर में दावा एवं बीमा वाद के अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुंगेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय-सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), विकास कुमार मिश्रा ने की। बैठक में अधिवक्ताओं को चिन्हित अधिक से अधिक वादों में प्री-सिटिंग कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा-से ज्यादा मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि, डीएलएसए, मुंगेर के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से एडीआर भवन परिसर में राष्ट्रीय लोक अदा...