हमीरपुर, अप्रैल 29 -- हमीरपुर। विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र)/नोडल अधिकारी लोक अदालत राजीव कुमार की अध्यक्षता में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग एवं अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक वादकारी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित वादों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निस्तारण करना है।लोक अदालत के माध्यम से शमनीय आपराधिक वाद, बैंक ऋण (एनपीए) वसूली, विद्युत एवं जल बिल विवाद, चेक बाउंस प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.