गढ़वा, अगस्त 21 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद, की अध्यक्षता में शुक्रवार को न्यायिक पदाधिकारियों, जिला वन पदाधिकारी व उत्पाद पदाधिकारी के साथ महत्वूपर्ण बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर कोबैठक की समीक्षा बैठक में अगले 12 सितंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उसके प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में न्यायिक पदाधिकारियों ने अपने -अपने न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों की समीक्षा की जिनका समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। विशेष तौर पर उन मामलों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया, जिन...