सिमडेगा, अप्रैल 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झालसा के निर्देश पर आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने की। बैठक में एडीजे नरंजन सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम,एसडीजेएम सुम्मी बीना होरो,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने सभी विभागों को अपने-अपने लंबित मामलों की सूची तैयार कर अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत करें और आपसी सहमति के आधार पर उनका त्वरित निष्पा...