अररिया, अगस्त 20 -- अररिया, विधि संवाददाता आगामी 12 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में बुधवार को अररिया बार एसोसिएशन एवं जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपी रामानंद मंडल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो मसूद आलम तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी एवं महासचिव संजीव कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, बीमा, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक, विद्युत, श्रम एवं राजीनामा योग्य फौजदारी व दीवानी मामलों का निबटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में मा...