लखीसराय, अप्रैल 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी शनिवार 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के अध्यक्ष के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम के कक्ष में किया गया। बैठक में प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, रजनी कुमारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी जैसे जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, माप-तौल विभाग, वन विभाग, जिला परिवहन विभ...