सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- सिद्धार्थनगर। जनपद में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर सहित बांसी, डुमरियागंज, ग्राम न्यायालय इटवा व जिला कारागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम, राजस्व, विद्युत एवं जल बिल विवाद समेत विभिन्न लंबित मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों का भी समाधान कराया जा सकेगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरुण कुमार चतुर्थ ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...