रांची, मई 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के सभी जिलों में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन नौ मई को 40 कोर्ट भवन रांची सिविल कोर्ट से किया जाएगा। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीड़ितों और लाभुकों के बीच चेक एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी कई सप्ताह से चल रही है। इसमें सभी प्रकार के विवाद एवं आपराधिक सुलहनीय मामले, चेक बाउंस के मामले, बिजली चोरी के मामले, उत्पाद, वन, मापतौल के मामले, वैवाहिक प्रकृति के मामले और विभिन्न दीवानी मामलों का निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, तैयारी को लेकर बैठक सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों में इसकी तैयारी चल रही है। पक्षक...