उरई, अगस्त 8 -- उरई। संवाददाता विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की प्रथम बैठक प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार सिंह गौतम के कुशल निर्देशन एवं प्रवीण कुमार पाण्डेय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें लोक अदालत के लिए दिशा-निर्देश दिये गए।बैठक में उपस्थित परिवार कल्याण विशेषज्ञ प्रियंका द्विवेदी, परामर्शदाता, केके प्रजपाति द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मिडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर बादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में 12 सितं...