आगरा, मार्च 11 -- जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक ने 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित करें। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। अपर जिला जज/नोडल अधिकारी अमरजीत ने राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कहा कि जिससे वादकारियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह समेत सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...