नवादा, मार्च 7 -- नवादा, नगर संवाददाता नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के द्वारा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से पम्पलेट आदि का वितरण कर लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व कर ली जाएं, जिसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ...