किशनगंज, नवम्बर 22 -- किशनगंज। संवाददाता व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा इन दिनों लगातार बैठक की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधकों से सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण समाप्त करने वाले ऋणियों को विशेष छूट देने की बात कही गई। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया तथा ऋण संबंधी पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नोटिस निर्गत करने का भी निर्देश दिया गया ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.