किशनगंज, नवम्बर 20 -- किशनगंज। संवाददाता व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को लेकर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई। जिसमें यह कहा गया कि पक्षकार व्यवहार न्यायालय में लंबित शमनीय वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर करवा सकते हैं। व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें दावा वाद, अपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस के मामले, विद्युत विभाग के मामले, पारिवारिक मामले (तलाक वाले मामले को छोड़कर), बैंक ऋण एवं टेलीफोन बिल से संबंधित मामले एवं अन्य वाद जो सुलह्नीय,श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.