राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं : ललन
सीतामढ़ी, जुलाई 17 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक ने गुरुवार को एडीआर भवन में 18 जुलाई को आयोजित होनेवाली विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक की। बैठक में सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित विशेष लोक अदालत का उद्देश्य धारा 138 के तहत लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर त्वरित, प्रभावी एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि वे अधिक से अधिक धारा 138 के मामलों को इस विशेष लोक अदालत के लिए चिह्नित करें तथा संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.