भभुआ, अप्रैल 11 -- भभुआ और मोहनियां के न्यायालय में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने का किया अनुरोध (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शनिवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल ने योगदान करने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के निर्देश पर आयोजित बैठक में भभुआ और मोहनियां न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. शैल ने बताया कि 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। सचिव ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करें। चिन्हित मामलों के पक्षकारों को ससमय नोटिस निर्गत करन...