राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीडीजे ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
देवघर, अप्रैल 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कौशल किशोर झा ने व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभागार में 9 मई को प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के विभिन्न लाभों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इसमें बैंक ग्राहकों को विभिन्न लाभ मिल सकते हैं, जैसे कि ब्याज और जुर्माने में छूट प्राप्त करना, परस्पर बातचीत से समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान करना और कम खर्च और समय में मामले को निपटाना। इसके अतिरिक्त अदालती शुल्क नहीं लगना और लोक अदालत द्वारा दिए गए निर्णय को कानूनी दर्जा प्राप्त होना राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों में शामिल है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का करें निष्पादन:पीडीजे उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.