सराईकेला, सितम्बर 9 -- सरायकेला। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत और मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार, 8 सितंबर को न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में उनके निजी चैंबर में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के अलावा अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल के न्यायिक पदाधिकारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इनमें मुख्य रूप से शामिल रहे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल मिथिलेश कुमार सिंह, एसीजेएम अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल गौतम ग...