सहरसा, दिसम्बर 10 -- सोनवर्षा। आगामी 13 दिसंबर को सहरसा में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु बीडीओ अमित आनंद ने प्रचार-प्रसार रथ को क्षेत्र में रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिला विविध सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में विभिन्न मामलों का तत्परता से निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रवीण कुमार ठाकुर और पीएलभी सूर्यनारायण पासवान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...