लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के सभी जिलों में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित कराने के लिए जरूरत तैयारियों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरूरी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने वाले सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें। लोक अदालत में अधिक से अधिक पुराने मुकदमों की पहचान कर उनका निस्तारण कराएं। हर विभाग का एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। बैंक के साथ समन्वय कर रिकवरी से जुड़े मामलों के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। डिजिटल प्लेटफॉर्म व आधुनिक तकनीक का उपयोग कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। आशा बहुओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। पक्षकारों को समय पर नोटिस और समन की तामील सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.