मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- जनपद में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन और अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिविजन) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली और कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वादों को समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने पर जोर इस दौरान आपराधिक मामलों, एनआई एक्ट की धारा 138, बैंक...