सराईकेला, मार्च 15 -- सरायकेला। सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वादाकारियों एवं आम लोगों की उपस्थिति हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की उपस्थिति हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए छह बेंचों का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमाशंकर सिंह, डीसी नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुनायत, डीडीसी रीना हांसदा, न्यायिक पदाधिकारीगण, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। सरायकेला और चांडिल अनुमंडल न्यायालयों की बेंचों ने 7,626 मामलों को लोक अदालत में लिया। इस दौरान लगभग 2 करोड़, 35 लाख रुपये राजस्व राशि की वसूली भी की गई।लोक अदालत में...