सहरसा, सितम्बर 12 -- सहरसा, विधि संवाददाता। शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर 17 बेंच गठित किए गए हैं। इन पर न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री- लिटिगेशन मामलों का भी निपटारा होगा। मेन बिल्डिंग के प्रथम तल पर बेंच-1 जेएम पीयूष पायल के न्यायालय में बनाया गया है। यहां एसीजेएम द्वितीय के मामलों का निष्पादन एडीजे अविनाश कुमार, सिविल जज निशा कुमारी और अधिवक्ता अजय कुमार आजाद करेंगे। ग्राउंड फ्लोर के बेंच-2 पर दुर्घटना दावा, आर्बिट्रेशन, एग्जीक्यूशन तथा जिला जज और एडीजे न्यायालयों के लंबित मामलों का निपटारा एडीजे विवेक विशाल और अधिवक्ता विनय कुमार करेंगे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लोक अदालत आज,35259 वादों की सुनवाई के लिए 30 न्यायिक बेंच बनाए गए बेंच-3 सीजेएम न्यायालय में रहेगा। यह...