मेरठ, जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिले में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी उद्देश्य से गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।जिला जज अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह (प्रथम) और नोडल अधिकारी मो.असलम सिद्दकी (अपर जिला न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-02) ने की। ​बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करें ताकि उनका निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुगमता से कराया जा सके। बैठक ...