सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, विधि संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर सिविल कोर्ट परिसर सीवान में आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह स्थानीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर प्रचार वाहनो को रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न गांवो में घूम -घूम कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निशुल्क एवं शीघ्र निष्पादन के लिए प्रचार प्रसार करेगी।ताकि सभी विषयों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मे पक्षकार ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सके। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह, प्रथम अपर जिला...