राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गया, अगस्त 31 -- राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निराकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आम लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस, सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, कुटुंब न्यायालय के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान तथा ग्राम कचहरी से संबंधित क्षतिपूर्ति मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.