आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़। जिला न्यायालय के साथ सभी तहसील मुख्यालयों पर 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें विभिन्न वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार निस्तारण किया जाएगा। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर भवन से प्रचार वाहन को रवाना किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं न्यायिक नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत ने बताय कि प्रचार वाहन का उद्देश्य है कि आम जनमानस को लोक अदालत की जानकारी हो सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.