चंदौली, अगस्त 13 -- चंदौली। अपर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ की अध्यक्षता और विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट एवं राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी विकास वर्मा की मौजूदगी में गुरुवार को न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई। इसमें आगामी 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक वाद नियत करने और वादों में ससमय नोटिस एवं सम्मन प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा वादों को लोक अदालत में निस्तारण कराकर प्रभावित लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक धनन्...