जमुई, मई 19 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संदीप सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी की अध्यक्षता में न्याय सदन के प्रशाल में अभियोजन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई , जिसमें बीते 09 मई को संपन्न हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की गतिविधियों की समीक्षा के साथ 12 सितंबर को आसन्न राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर गहन मंथन किया गया। सचिव ने सर्व प्रथम बीते राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पर मुदित होते हुए आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अभियोजन पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अभियोजन पदाधिकारी जुटें जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोज...