बलरामपुर, मार्च 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विनोद कुमार बरनवाल के साथ विस्तृत विमर्श किया गया। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार बरनवाल ने कहा कि लोक अदालत आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामले जो अभी किसी न्यायालय में लंबित नहीं हैं, उनका भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सकता है, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी। इसी क्रम में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण क...