आगरा, फरवरी 7 -- आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शनिवार को जनपद न्यायालय में बैठक हुई। बैठक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विजय कुमार तृतीय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राधिकरण के सचिव गिरेन्द्र सिंह, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सिविल जज जूनियर डिवीजन भी शामिल रहे। इस दौरान नोडल अधिकारी ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिये नोटिस सम्मन भेजने के लिए आदेशित किया। एनआई एक्ट, ई-चालान, आपराधिक शमनीय वादों एवं न्यायालयों में लंबित सिविल प्रकृति के वाद जिनमें सुलह समझौता हो सकता है, के सम्बन्ध में अधिक से अधिक चिन्हांकित करने पर बल दिया गया और सुझाव दिया कि चिन्हांकित वादों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मन, नोटिस जारी किए जाएं। प्राधिकरण...