औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। जिले में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में इस लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में किया जाएगा। प्रभारी सचिव ने बताया कि यह आयोजन प्रात: 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में यह लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसमें सिविल वाद, राजस्व वाद, आपराधिक कम्पाउण्डेबल वाद, बिजली चोरी से संबंधित मामले, स्टाम्प वाद, श्रम विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, भूमि अधिग्रहण, नगर निकाय से जुड़े मामले और बैंक रिकवरी जैसे प्रकरणों का नि...