आगरा, मार्च 2 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी विभाग जुट गए हैं। वादकारियों को इसका अधिकतम लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से वादों को चिह्नित कर लोक अदालत के लिए संदर्भित किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक ने भी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया था कि आपसी सुलह समझौते द्वारा लोक अदालत के माध्यम से जो वादों का निस्तारण होता है वह वादों के निस्तारण का सबसे अच्छा तारीका है। वहीं, प्रचार रथ के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह के मुताबिक दीवानी न्यायालय के साथ-साथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, समस्त परिवार न्यायालय, उपभोक्ता आयोग, वाणिज्य न्यायालय, लारा कोर्ट, समस्त राजस्व न्यायालय, समस्त खंड विकास कार्यालय एवं समस्त पुलिस आयुक्त ...