सराईकेला, मार्च 11 -- सरायकेला । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावाँ के तत्वावधान में दिनांक 14 मार्च को सरायकेला सिविल कोर्ट एवं चांडिल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के एनपीए ऋण खाताधारकों को विशेष छूट के साथ एकमुश्त समझौता के माध्यम से अपने बकाया ऋण का निपटारा कर ऋणमुक्त होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक, सरायकेला-खरसावाँ वरुण चौधरी ने जिले के सभी एनपीए ऋण खाताधारकों से अपील की है कि वे दिनांक 14 मार्च को सरायकेला सिविल कोर्ट अथवा चांडिल कोर्ट में उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं तथा एकमुश्त समझौते के माध्यम से अपने बकाया ऋण का निपटारा सुनिश्चित करें। यह लोक अदालत ऋण संबंधी मामलों के त...