फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर नौ मई को फरीदाबाद मंडल के तीन जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पलवल, होडल और हथीन स्थित न्यायिक परिसरों में विशेष अदालतें लगाई जाएंगी, जहां विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया जाएगा। सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हरीश गोयल ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से शीघ्रता से निपटाना है। इसमें बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, फौजदारी, राजस्व तथा वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवादी अपने मामलों का निपटारा स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.