जमुई, दिसम्बर 13 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि शनिवार को जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर में इस साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए 10 बेंचो का गठन किया गया है जिसमें न्यायिक पदाधिकारी के साथ उनका साथ देने के लिए एक अधिवक्ता भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि इस साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने मामलों का निष्पादन कराएं। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर होता है। इस वर्ष इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा। जिन लोगों के ट्रैफिक चालान से जुड़े मामले हैं वह राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर उन मामलों का निष्पादन करा लें। राष्ट्रीय लोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.