काशीपुर, मार्च 12 -- जसपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को लगेगी। पीएलबी बीएस गौतम ने बताया कि शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमे लंबित वादों के निस्तारण के अलावा भरण पोषण, चेक, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत, जलकर आदि के मामलों को सुनकर उनका निपटारा किया जायेगा। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...