जमशेदपुर, मार्च 13 -- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर की ओर से 14 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 10.30 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद स्वागत गीत, दीप प्रज्वलन तथा स्वागत संबोधन, लाभुकों के बीच परिसम्पति का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान झारखंड के ...