राष्ट्रीय लोक अदालत और एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज
सराईकेला, जुलाई 7 -- सरायकेला। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के मार्गदर्शन में, आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और 18 जुलाई को आयोजित होने वाली एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष (प्रभार), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्रज किशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके न्यायालय कक्ष में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रज किशोर पाण्डेय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के एजेंडा एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अधिकाधिक मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.