पलामू, सितम्बर 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के तत्वावधान में शनिवार को चालू कैलेंडर वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पलामू सिविल कोर्ट में किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 65 हजार वादों के समाधान का लक्ष्य रखा गया है। इनमें लिटिगेशन और प्रिलिटिगेशन दोनों तरह के वाद शामिल होंगे। पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 55 हजार मामलों का निष्पादन किया गया था। पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 14 जुलाई से ही प्रि-सीटिंग विमर्श कर अधिक से अधिक वादों का निपटारा सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। प्रिलिटिगेश...