रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। नालसा के तत्वावधान में झालसा के बैनर तले शनिवार को राज्य में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। यह लोक अदालत झारखंड हाईकोर्ट समेत राज्य के सभी जिला न्यायालयों और समाहरणालयों में लगेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बेचों का गठन कर दिया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान राज्य के विभिन्न न्यायालयों में लंबित और मुकदमे से पहले के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इसके लिए न्यायालयों में विशेष बेंचों का गठन किया गया है, जहां पक्षकारों की सहमति से विवादों का समाधान कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार झारखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 18 लाख से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। इन मामलों के समाधान के साथ करोड़ों रुपये की राशि के सेटलमेंट की भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.