औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कुल 13 बेंचों का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, सुलह समझौते के आधार पर होगा वादों का त्वरित निस्तारणबेंचों का गठन उन्होंने बताया कि विभिन्न न्यायालयों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समझौता योग्य एवं सुलहनीय मामलों को चिह्नित किया गया है। अलग-अलग प्रकृति के मा...